मोदी सरकार देश में लागू करेगी वन नेशन वन इलेक्शन, 5 साल में पूरा होगा बुलेट ट्रेन का सपना, धनबाद में बोले बिरंची नारायण

झारखंड भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा है कि मोदी सरकार देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेगी. साथ ही 5 साल में बुलेट ट्रेन का सपना भी पूरा होगा.

धनबाद, संजीव झा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक और बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा है कि सुशासन ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी गारंटी है. मोदी सरकार के तीसरे टर्म में तकनीक के सहारे भ्रष्टाचार पर रोक लगायी जायेगी.

मोदी सरकार ने 10 साल में अपने सारे वादे पूरे किए

बिरंची नारायण ने सोमवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में हर चुनावी वादा को पूरा किया गया. भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने, सीएए लागू करने का वादा किया था. इन सभी वादों को पूरा करके दिखा दिया है.

संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे होंगे : बिरंची नारायण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिरंची नारायण ने कहा कि इस बार भी पार्टी के संकल्प पत्र में जो वादा किया गया है, वह पूरा होगा. उन्होंने कहा कि सुशासन की गारंटी के तहत इस बार भ्रष्टाचारियों पर तकनीक का इस्तेमाल कर कार्रवाई की जायेगी. कोयला, लोहा सहित अन्य खनिज पदार्थों का अवैध खनन रोका जायेगा. भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. किसी को बख्शा नहीं जायेगा.

2025 में बिरसा मुंडा की जयंती पर मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

विधायक ने कहा कि वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे देश में इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. कहा कि बुलेट ट्रेन को लेकर मजाक उड़ाने वाले विपक्षी दलों को भी जल्द जवाब मिलेगा. मोदी सरकार पार्ट थ्री में बुलेट ट्रेन का सपना पूरा होगा.

पंचायत से लोकसभा चुनाव तक के लिए बनेगा एक वोटर कार्ड

उन्होंने कहा कि देश में वन नेशन वन इलेक्शन का वादा भी पूरा होगा. पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक के लिए एक वोटर कार्ड एवं मतदाता सूची तैयार होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सत्येंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, अमरेश सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, पंकज सिन्हा, अशोक सिंह , राजकुमार मंडल भी मौजूद थे.

Also Read : 2027 तक भारत बन जायेगा दुनिया का टॉप थ्री देश -राजनाथ

Also Read : कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में बौखलाहट, 180 सीट भी नहीं जीतेंगे मोदी : कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >