Dhanbad News: पाइप फटने से नुनूडीह में सड़क निर्माण बाधित, लोगों ने साइट इंचार्ज को बनाया बंधक

Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क के नुनूडीह के पास का मामला, माले ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मार्ग पर नुनूडीह दुर्गा मंदिर के निकट जलापूर्ति पाइप फटने के कारण सड़क निर्माण का कार्य बाधित हो गया है. फटी हुई पाइप से सड़क पर भारी मात्रा में पानी बह रहा है. उससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. सड़क निर्माण के ठेकेदार द्वारा बुधवार को स्टोन डस्ट गिराकर गड्ढे की भराई करते देख स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और ठेकेदार दारोगा प्रधान के साइट इंचार्ज विक्रम साहू को घंटों बंधक बनाये रखा. उसके बाद विक्रम साहू ने आरसीडी के पदाधिकारी से वार्ता कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया. उसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं इस मामले में माले नेता सबूर गोराईं ने कहा कि नुनूडीह मोड़ के निकट पिछले एक वर्ष से नगर निगम की जलापूर्ति पाइप फटी हुई है, जिससे सैकड़ों गैलन पानी का बहाव हो रहा है. उन्होंने झरिया विधायक रागिनी सिंह से तत्काल सड़क निर्माण कराने की मांग की. कहा कि अगर सड़क निर्माण कार्य नहीं किया गया, तो 15 दिनों के बाद माले सड़क जाम कर आवा गमन ठप कर देगा. मौके पर अशोक चक्रवर्ती, पूर्व पार्षद बिरेन गोराईं, महादेव चक्रवर्ती, हरपाल सिंह, लालू दसौंधी, प्रीतपाल सिंह, कुलदीप महतो के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >