धनबाद : पुराना बाजार में पेट्रोल छिड़क जूता दुकान में लगायी आग, 30 हजार का नुकसान

पुराना बाजार पानी टंकी के समीप एसके शू के बगल में गोपाल रविदास की जूते-चप्पल की दुकान है. घटना के वक्त वह अपनी दुकान में सो रहे थे.

धनबाद : पुराना बाजार पानी टंकी के समीप स्थित एसके शू नामक जूता-चप्पल की दुकान में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इसमें दुकान में रखे लगभग 30 हजार रुपये से ज्यादा के सामान जल गये. दुकान के संचालक अनिल कुमार दास ने बैंक मोड़ थाने शिकायत कर अज्ञात लोगों पर दुकान जलाने का आरोप लगाया है. कहा : पुराना बाजार की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड ने कार सवार कुछ लोगों को दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाते देखा था. शोर मचाने पर सभी लोग कार पर सवार होकर फरार हो गये.

बगल के दुकानदार ने भी कार सवारों को भागते देखा

पुराना बाजार पानी टंकी के समीप एसके शू के बगल में गोपाल रविदास की जूते-चप्पल की दुकान है. घटना के वक्त वह अपनी दुकान में सो रहे थे. उन्होंने ही दुकान में आग लगने की सूचना फोन के माध्यम से एसके शू के संचालक अनिल कुमार दास को दी. उन्होंने बताया : सुबह के लगभग तीन बजे दुकान के बाहर कुछ लोगों के बात करने की आवाज सुनकर वह बाहर निकले. देखा कि एसके शू दुकान में आग लगी हुई है. पुराना बाजार के गार्ड पीछे से शोर मचा रहा है. वहीं कुछ लोग तेजी से कार में बैठ कर भाग रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >