Dhanbad News: बलियापुर के अखाड़ा दलों ने रविवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. उसी दौरान भिखराजपुर मस्जिद जाने वाली गली के पास आपत्त्तिजनक नारेबाजी की. उसके विरोध में सैकड़ों लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क को भिखराजपुर के पास जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस की शक्ल में आये लोगों ने अनावश्यक रूप से उग्र नारेबाजी की. इससे पहले ऐसा कभी नहीं होता था. सूचना पर थाना प्रभारी आशीष भारती, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीडीओ प्रभाष चन्द्र दास पहुंचे और आंदोलित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. रोड जाम करीब एक घंटे तक रहा. प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से माहौल बिगड़ने से बचा. दूसरी ओर बलियापुर मस्जिद टोला में भी जुलूस निकलने के कुछ देर बाद पुनः पार होने होने पर कुछ लड़कों ने रोकने की कोशिश की, तो स्थिति तनावपूर्ण बन गयी. हालांकि तुरंत पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया. दूसरी ओर अखाड़ा दलों का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
