Dhanbad News: प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कोलियरी कार्यालय में ताला जड़ कर विरोध जताते लोग. Dhanbad News: बस्ताकोला के मुहल्लों में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों ने बुधवार को बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय पहुुंच कर ताला जड़ दिया. इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की. अविलंब बिजली दुरुस्त करने की मांग की. लोगों ने करीब दो घंटे तालाबंदी कर नारेबाजी की. लोगों का आरोप था कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा मेन सप्लाई लाइन में बदलाव किया गया. इससे आधा दर्जन मोहल्ले में बिजली आपूर्ति प्रभावित है. मंगलवार को दिन 12 बजे से इलाके में बिजली गुल है. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है. कोलियरी कार्यालय एवं ऑफिसर क्लब में जेनरेटर की सुविधा है. बाद में बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोग शांत हुए. बिजली विभाग के कर्मियों का कहना था कि मेजर फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित थी, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है.
Dhanbad News: बिजली गुल रहने से नाराज लोगों ने कोलियरी कार्यालय में जड़ा ताला
Dhanbad News: प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कोलियरी कार्यालय में ताला जड़ कर विरोध जताते लोग.

Dhanbad News: बिजली गुल रहने से नाराज लोगों ने कोलियरी कार्यालय में जड़ा ताला