Dhanbad News: पाथरडीह का रेलवे अंडरपास एक माह के लिए बंद

Dhanbad News: नयी रेल पटरी बिछाने के लिए अंडरपास का होगा चौड़ीकरण

Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को पाथरडीह पीपी केबिन के निकट बने अंडरपास को एक माह के लिए बंद कर दिया गया है. इस सड़क से पाथरडीह कोल वाशरी कॉलोनी, कुलटांड़, कुम्हार धौड़ा आदि जगहों के लोग आवागमन करते हैं. बताया जाता है कि इस मार्ग पर बने पुराना रेलवे अंडरपास को तोड़कर 12 फीट का अतिरिक्त निर्माण होगा. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक और नयी रेल लाइन बिछायी जा रही है. इसे लेकर पुराने पुल को आगे की ओर 12 फीट तोड़कर उक्त अंडरपास को चौड़ा किया जायेगा. इस अंडरपास के बंद होने से दूसरे मार्ग कुलटांड़ व भाटडीह रेलवे फाटक से कोल वाशरी तक जाने के लिए दोनों ओर से लगभग तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी यात्रियों को तय करनी होगी. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बताया जाता है कि ब्रिटिश काल में निर्मित यह अंडरपास संकीर्ण है. इसमें भारी वाहनों को छोड़ दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >