पाथरडीह मिवान वाशरी में मजदूरों की 11 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, प्रबंधन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

पाथरडीह कोल वाशरी में मजदूरों की 11 सूत्री मांगों को लेकर जमसं और प्रबंधन के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई है।

बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान वाशरी में शनिवार को मजदूरों की 11 सूत्री मांगों को लेकर जमसं और प्रबंधन के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. प्रबंधन ने अधिकतर मांगों पर सहमति जताई, कुछ मांगों पर उच्च अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया.

वार्ता से पूर्व पाथरडीह कोल वाशरी के लोदना क्षेत्र में विलय के बाद पहली बार लोदना कमेटी का फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान असंगठित कमेटी का गठन हुआ, जिसमें अर्जुन महतो को अध्यक्ष, संजीव कुमार हजारी को सचिव और राजकुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया, साथ ही 16 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये.

वार्ता में प्रबंधन की ओर से पाथरडीह परियोजना पदाधिकारी भूदेव कुमार, मिवान एचआर संजय कुमार और यूनियन की ओर से केंद्रीय सुरक्षा समिति सदस्य रंजय कुमार सिंह, केंद्रीय कल्याण परिषद सदस्य संजीत सिंह, लोदना क्षेत्रीय सचिव अनिल सिंह, सुदर्शन प्रसाद, राय बाबू, रतन पाल, संयुक्त सचिव उमेश यादव, बाबू राय, संजीव कुमार हजारी, अर्जुन महतो सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >