धनबाद.
पटेल समाज की ओर से रविवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो का अभिनंदन किया गया. इसके लिए एलसी रोड स्थित एक होटल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीआइजी व आजसू पार्टी महासचिव संजय रंजन सिंह का भी अभिनंदन किया गया. अतिथियों का स्वागत भाव्या द्वारा तिलक लगा कर किया गया. समारोह में समाज के दो सौ से अधिक गणमान्य लोग मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो ने अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव के दौरान मिले स्नेह और समर्थन के लिए पूरे समाज को धन्यवाद दिया. कहा की जिस तरह से पटेल परिवार ने आशीर्वाद दिया, वे भी इस परिवार के विकास में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. कार्यक्रम को श्याम नारायण सिन्हा, कामता प्रसाद, परमेश्वर महतो और महेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया. मंच संचालन बिजेंद्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधीर कुमार कश्यप किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिन्हा, जगदीश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, बामेशर सिंह, विजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, सच्चिदानंद सिंह, श्याम नारायण सिन्हा, कामता प्रसाद, परमेश्वर महतो, महेंद्र प्रसाद सिंह आदि की अहम भूमिका रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
