बेंगाबाद में जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामले की गूंज, शिक्षक के तार जुड़ने से हड़कंप

जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामले में अभय तिवारी के ससुराल बेंगाबाद से तार जुड़ने के बाद सेटरों और चयनित अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामले की जांच अब बेंगाबाद क्षेत्र तक पहुंच गई है. इस मामले में मुख्य सरगना, टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर मनोज उर्फ अभय तिवारी का कनेक्शन बेंगाबाद से जुड़ने के बाद इलाके में खलबली मच गई है.

शिक्षक के घर दबिश और हिरासत

जांच की आंच अभय तिवारी के ससुर और सहायक शिक्षक विकास पांडेय तक पहुंच गई है. पुलिस ने उनके बदवारा पंचायत स्थित हथबोर गांव के घर से उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि, पूछताछ के बाद उन्हें वापस बेंगाबाद थाना पहुंचा दिया गया, लेकिन इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

फरार संलिप्तों की तलाश

मामले से जुड़े जानकारों का मानना है कि विकास पांडेय के दो पुत्र और एएसओ पद पर चयनित पुत्री फिलहाल फरार हैं. बताया जा रहा है कि अभय तिवारी के साथ मिलकर वे अभ्यर्थियों से पैसों की वसूली करते थे. अभय की गिरफ्तारी के बाद से ये सभी फरार हैं और पुलिस अब इस दिशा में भी अपनी जांच तेज कर रही है.

स्थानीय सेटर भी निशाने पर

अभय तिवारी के ससुराल के माध्यम से बेंगाबाद क्षेत्र में कई सेटर सक्रिय थे, जिन्होंने नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली है. चर्चा है कि इसमें एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की भी भूमिका सामने आई है, जिसने जेएसएससी के विभिन्न पदों (एमओ, एएसओ, अंचल निरीक्षक) पर नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों से पैसे लिए हैं.

सीआईडी की टीम अब सक्रिय हो गई है और गुप्त रूप से इन सेटरों और पैसे देकर नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों का पता लगा रही है. फिलहाल, इस खुलासे के बाद से स्थानीय स्तर पर उन लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है या जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umanath lal das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >