Dhanbad News : मजदूरों को एचपीसी वेतन मिलने तक बंद रहेगा आउटसोर्सिंग का काम : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : मजदूरों को एचपीसी वेतन मिलने तक बंद रहेगा आउटसोर्सिंग का काम : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : भाकपा माले की ओर से बुधवार को गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट पर सभा का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि निरसा विधायक सह जेबीसीसीआइ सदस्य अरूप चटर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केओसीपी में सिंह नेचुरल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला उत्खनन का कार्य कर रही है, लेकिन मजदूरों को एचपीसी का वेतन नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर मजदूर पिछले 19 दिनों से परियोजना का काम बंद किये हुए हैं, लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन वार्ता नहीं कर रही है. यहां तक की आउटसोर्सिंग कंपनी भी कोई पहल नहीं कर रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मजदूरों को एचपीसी के वेतन के सवाल पर वार्ता नहीं हो जाती है. तब तक परियोजना का काम बंद रहेगा. मौके पर भाकपा माले सचिव बिंदा पासवान, सपन पासवान, कामता पासवान, राजेंद्र पासवान, मनीष यादव, नरेश निषाद, चांदो चौहान, महेश चौहान,चंदेश्वर पासवान, तारकेश्वर, पप्पू चौहान, जितेंद्र राम, सीमा देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >