चिरकुंडा.
सीबीएसइ 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वैली पब्लिक स्कूल, पतलाबाड़ी के छात्र छात्राओं के लिए शुक्रवार को विद्यालय में सक्सेस पार्टी फॉर एक्सलेंट रिजल्ट समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 80 से 97 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन उत्तम दास ने किया. इस दौरान बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यालय के सचिव बासुदेव महतो ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभिभावकों को क्षमता के अनुरूप बच्चों को पढ़ने का मौका देना चाहिए. स्कूल के बेहतर प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं. कम अंक लाने वाले बच्चों को मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी. उप प्राचार्य विक्रम प्रमाणिक ने कहा कि पूरे जिले में विद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. मौके पर सचिव बासुदेव महतो, निवास महतो, गिरजेश्वर प्रसाद, प्राचार्या ललिता कुमारी, उप प्राचार्य विक्रम प्रमाणिक, बादल मंडल, सुभाष चंद्र, उत्तम दास, अभिजीत बनर्जी, चंदन गोराईं, मनोज बाउरी, एस घोष, सोनाली चौबे, ममता पटनायक, संजीदा परवीन आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
