Dhanbad News : बीसीसीएल में बायोमीट्रिक अटेंडेंस में बदलाव का विरोध

Dhanbad News : बीसीसीएल में बायोमीट्रिक अटेंडेंस में बदलाव का विरोध

Dhanbad News : बीसीसीएल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों की उपस्थिति पर सख्त निगरानी रखने और कार्य-कुशलता बढ़ाने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली में कई बदलाव किये. इससे यूनियन पदाधिकारियों में असंतोष है. दो जनवरी से कंपनी में कार्यरत यूनियन पदाधिकारियों को वन-टाइम छूट को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है. क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य तुलसी साव, गोपाल चंद्र गोप, उतम पांडेय एंव नकुल महतो ने बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली बदलाव होने पर असंतोष जताया है. श्रमिक संगठनों के नेताओं ने कहा है कि यह मजदूर नेताओं के मनोबल को तोड़ने के लिए कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >