Dhanbad News : थाना में भू-विवाद का समाधान कर रहे ओडी अफसर पर एक पक्ष ने चला दिया हाथ, घायल

Dhanbad News : थाना में भू-विवाद का समाधान कर रहे ओडी अफसर पर एक पक्ष ने चला दिया हाथ, घायल

Dhanbad News : सरकारी कार्य में बाधा डालने व इससे मना करने पर थाना में तैनात ओडी अधिकारी जमादार इस्लाम अंसारी के साथ-साथ मारपीट करने व वर्दी फाड़ने के आरोप में राजगंज पुलिस ने मंगलवार को मनोज गोराईं को धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में उसके खिलाफ कांड भी अंकित किया गया है. घटना में जमादार इस्लाम अंसारी की गर्दन जख्मी हो गयी है व एक हाथ की अंगुली में चोट है. ओडी अधिकारी इस्लाम अंसारी के अनुसार राजगंज निवासी भरत चंद्र गोराईं के पुत्र मनोज गोराईं व इसके चचेरे भाई उज्ज्वल गोराईं के बीच जमीन विवाद चल रहा है. उज्ज्वल ने राजगंज पुलिस को आवेदन देते हुए मनोज गोराईं पर जमीन का बंटवारा नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगायी थी. इसी मामले में दोनों पक्ष सोमवार शाम को राजगंज थाना पहुंचे थे. ओडी अधिकारी दोनों के बीच हो रही बकझक पर बीच-बचाव करने लगे. इसी क्रम में आरोपी ने उनका काॅलर पकड़ कर हाथ चला दिया. उससे उनकी गर्दन व हाथ की अंगुली में चोट लगी. वर्दी भी फाड़ दी. थाना प्रभारी अलिशा कुमारी के अनुसार आरोपी को जेल भेजा गया है, जबकि जमादार का इलाज कराया गया है. इधर, पुलिस द्वारा मनोज को गिरफ्तार करने के बाद उसके परिजनों ने थाना परिसर में हो हंगामा किया. उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >