Dhanbad News: दुकानदार पर फायरिंग मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: लोयाबाद से पिस्टल और दो गोली बरामद

Dhanbad News: लोयाबाद से पिस्टल और दो गोली बरामद Dhanbad News: तेतुलमारी में किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर 10 जनवरी की रात फायरिंग में मामले में तेतुलमारी पुलिस ने और एक आरोपी गोधर काली बस्ती सात नंबर निवासी अभियुक्त गौतम भुइयां उर्फ भद्दू गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को घटना में प्रयुक्त पिस्टल लोयाबाद थाना क्षेत्र के बाबू क्वार्टर बासुदेवपुर कोलडंप के पीछे बरगद पेड़ के समीप से बरामद कर ली है. घटना के बाद पिस्टल पत्थर के नीचे छिपा दी थी. पुलिस ने दो गोली भी बरामद की है. पिस्टल बरामदगी के बाद लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने सुबह बजे की छापेमारी

मामले में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी तेतुलमारी विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब छह बजे गोधर में छापेमारी कर गौतम भुईयां को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे लोयाबाद थाना लाया गया. गौतम की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >