कांड्रा में युवक की हत्या कर शव को आंगन में रखा

सिंदरी के कांड्रा मे युवक की हत्या

शरीर में मिले जले के निशान आज होगा पोस्टमार्टम.

सिंदरी

. सिंदरी के ऊपर कांड्रा शिव मंदिर के बगल के रहने वाले हाकिम बाउरी (35) का शव अपने ही घर में संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी. हाकिम दैनिक मजदूर था. हाकिम के चाचा विदेशी बाउरी ने बताया कि हमारे घर में हम दोनों चाचा-भतीजा रहते थे. दोनों सुबह मजदूरी करने गये थे. बताया कि वह रामनवमी जुलूस में शामिल होने के लिए बाजार गया था. उसके बाद रात आठ बजे घर पहुंचा तो देखा कि घर आंगन में कंबल ओढ़ कर हाकिम सोया हुआ है. जब घर के अंदर देखा तो हाकिम नहीं था. कंबल हटाने पर देखा कि हाकिम के हाथ पेट जला हुआ है और शरीर में चोट के निशान हैं. वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाकिम की शादी वर्ष 2012 में कांड्रा डीवीसी कॉलोनी के पास हुई थी. दो बेटे भी हैं. हाकिम की बेरोजगारी के कारण उसकी पत्नी पिछले एक साल से बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर में रहती है. लोगों ने आशंका जतायी है कि किसी ने हाकिम की हत्या कर उसे जलाने का प्रयास किया है. इस संबंध में गोशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल ने बताया कि हाकिम की हत्या की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया है. प्रथमदृष्टया शव को देखकर लग रहा है कि गर्म पानी से जलाया गया है. शहरी में चोट के निशान भी है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को शव को पोस्टमार्मटम के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >