Dhanbad News : चोरी के पांच मोबाइल व सोने के लॉकेट के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के पांच मोबाइल व सोने के लॉकेट के साथ एक गिरफ्तार

आरपीएफ सीआइबी ने गुरुवार की रात पारसनाथ स्टेशन के निकट से कतरास के शिव मुहल्ला पेजरी निवासी आदित्य कुमार कसेरा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ. उसकी निशानदेही पर चोरी का सोने का लॉकेट भी बरामद हुआ. उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ छापामारी कर रही है. उसने बताया कि गुरुवार को तेतुलमारी स्टेशन से गंगा दामोदर एक्सप्रेस पर चोरी करने के लिए चढ़ा था. आरपीएफ के अनुसार सात जुलाई को डाउन गंगा सतलुज एक्सप्रेस में पारसनाथ में बोकारो जिला के भेंडरा में रहने वाले अवधेश राम की पत्नी रेखा देवी के गले से सोने का लॉकेट अपराधियों ने छीना था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में घटना में संलिप्त तीन संदिग्ध दिखे थे. इसे लेकर अलग अलग स्टेशनों पर जांच शुरू हुई. नौ जुलाई को पारसनाथ स्टेशन पर तीन युवक दिखे, जब आरपीएफ पकड़ने गयी, तो दो फरार हो गये. आदित्य पकड़ा गया.

कतरास में बेचा था लॉकेट जब्त :

आरपीएफ के अनुसार आदित्य ने बताया कि उसने पारसथनाथ स्टेशन पर अपने दोस्त राजू तथा अनिल के साथ महिला का सोने का लॉकेट छीना था. लॉकेट बेचने के लिए कतरास के सौरव कुमार कसेरा को दिया गया था. उसे बेच कर 39500 रुपये मिले. इसका बंटवारा करना था. उसकी निशानदेही पर सौरव कुमार कसेरा उर्फ छोटू के घर छापेमारी की गयी, जहां छोटू मौके से फरार हो गया. परंतु उसके घर से चोरी का तीन की-पैड मोबाइल, एक स्क्रीन टच मोबाइल व महिला का चुराया लॉकेट और 39,500 रुपये बरामद हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >