Dhanbad News: टुंडी : सीएसपी से लूट मामले में एक गिरफ्तार

Dhanbad News: घटना में प्रयुक्त बाइक व 1120 रुपये जब्त, सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में 13 अप्रैल को हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में गिरफ्तार डिग्गू गोप (28) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी का रहने वाला है. शुक्रवार को डीएसपी डीएन बंका ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार युवक ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. साथ ही, उसने घटना में शामिल अपने दो अन्य साथियों का नाम भी बताया है. पुलिस उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक (जेएच10 बीवी 2353), एक जोड़ा जूता तथा नकद 1120 रुपये बरामद किया है.

13 अप्रैल की दोपहर में हुई थी घटना

13 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक सुनील मुर्मू को अपने कब्जे में लेकर 78750 रुपये लूट कर फरार हो गये थे. श्री मुर्मू की शिकायत पर टुंडी पुलिस ने कांड 28/26 के तहत मामला दर्ज किया था. डीएसपी डीएन बंका व टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि आसपास के दुकानों की सीसीटीवी फुटेज के आधार डिग्गू गोप को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में डीएसपी डीएन बंका, थानेदार सह इंस्पेक्टर उमा शंकर, सअनि कृष्णा पाहन, राजेश सिंह, कन्हैया लाल मंडल सहित पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >