Dhanbad News: सीएनडी प्लांट का काम शुरू करने के लिए एचआर स्क्वायर कंपनी को नोटिस

Dhanbad News: कंपनी ने कहा - जामाडोबा में चिह्नित जमीन का कागजात उपलब्ध कराये नगर निगम.

Dhanbad News: कंपनी ने कहा – जामाडोबा में चिह्नित जमीन का कागजात उपलब्ध कराये नगर निगम.Dhanbad News: नगर निगम का सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन ) प्लांट का काम अधर में लटक गया है. नगर निगम प्रशासन के नोटिस के बाद भी एचआर स्क्वायर कंपनी काम नहीं शुरू कर रही है. दो साल पहले एचआर स्क्वायर को इसका टेंडर मिला था. आमाघाटा-गोधर में जमीन विवाद के बाद के कारण सीएनडी प्लांट का काम लटका हुआ है. हालांकि नगर निगम ने जामाडोबा में प्लांट के लिए जमीन चिह्नित की है. कंपनी को जमीन उपलब्ध करा दी गयी है. इसके बाद भी कंपनी ने काम नहीं शुरू किया है. नगर निगम ने पिछले सप्ताह पुन: एचआर स्क्वायर कंपनी को नोटिस देकर काम शुरू करने का निर्देश दिया है.

चिह्नित जमीन पर काम शुरू करने का निर्देश

नगर निगम का कहना है कि जामाडोबा में चिह्नित जमीन पर कंपनी को काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है. इधर, एचआर स्क्वायर कंपनी के विजय रामा राजू का कहना है कि जमीन का पेपर क्लियर नहीं होने के कारण दोनों जगह पर विवाद के बाद काम बंद हो गया. कंस्ट्रक्शन में लगभग 56 लाख रुपये खर्च हो गये. 1.64 करोड़ की मशीन मंगायी गयी है. पहले जो राशि खर्च हुई है, निगम उसका भुगतान करे और जामाडोबा में चिह्नित जमीन का कागजात उपलब्ध कराये.

कंपनी ने अब तक जो खर्च किया है, उसे एडजस्ट किया जायेगा : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि आमाघाटा में रैयती व गोधर में बीसीसीएल की जमीन होने के कारण काम बीच में रोकना पड़ा. जामाडोबा में जमीन चिह्नित की गयी है. कंपनी ने अब तक जो खर्च किया है, उसे एडजस्ट कर लिया जायेगा. कंपनी को काम शुरू करने के लिए नोटिस दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >