Dhanbad News: केंदुआ में नाइट्रोजन फ्लशिंग जारी, दूसरे बोर होल के लिए ढूंढा जा रहा नया स्पॉट

केंदुआ स्थित कुसुंडा एरिया के गेस्ट हाउस परिसर में गैस रिसाव पर नियंत्रण को लेकर गुरुवार से शुरू नाइट्रोजन फ्लशिंग का काम शुक्रवार को भी जारी रहा.

केंदुआ स्थित कुसुंडा एरिया के गेस्ट हाउस परिसर में गैस रिसाव पर नियंत्रण को लेकर गुरुवार से शुरू नाइट्रोजन फ्लशिंग का काम शुक्रवार को भी जारी रहा. इसकी निगरानी वैज्ञानिकों की विशेष टीम कर रही है. इधर यह भी सामने आया कि केंदुआ चिल्ड्रेन पार्क में गुरुवार से की जा रही दूसरी ड्रिलिंग भूमिगत खदान के गैलरी में न जा पिलर पर हो गयी. ऐसे में दूसरे बोर होल ड्रिलिंग के लिए सर्वेक्षण टीम अब दुबारा स्पॉट की तलाश करने में जुटी गयी है.

रात में नाइट्रोजन फ्लशिंग बंद रखने का निर्देश

गेस्ट हाउस परिसर में नाइट्रोजन फ्लशिंग का काम तापमान व सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रोककर किया जा रहा है. रात में सुरक्षा कारणों से नाइट्रोजन फ्लशिंग बंद रखने का निर्देश दिया गया है. केंदुआ राजपूत बस्ती, केंदुआ पांच नंबर इमामबाड़ा, नया धौड़ा समेत अन्य प्रभावित इलाकों में गैस की रीडिंग नियमित रूप से रेस्क्यू-ट्रेंड टीम द्वारा की जा रही है. पूरे अभियान की निगरानी और समन्वय के लिए जीएम जीके मेहता, जीएम जीसी साहा, एजीएम एन. राय, एरिया सेफ्टी ऑफिसर जीके सिंह समेत अन्य अधिकारी वैज्ञानिकों के साथ लगातार संपर्क में रहकर कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >