Dhanbad News: नयी दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी में निरसा के युवक को किया गिरफ्तार

Dhanbad News: दिल्ली के पटियाला हाउस थाना में दर्ज हुआ था मामला

Dhanbad News: नयी दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम मामले में मंगलवार को निरसा थाना क्षेत्र के पीठाकियारी गांव से अमर रविदास को गिरफ्तार कर लिया. अमर पर बैंक अधिकारी बनकर लाखों की साइबर ठगी का आरोप है. इसी मामले में चिरकुंडा नीचे बाजार रविदास टोला निवासी त्रिलोचन रविदास की तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची, लेकिन इसकी भनक लगते ही वह फरार हो गया. पुलिस को सूचना मिली है कि त्रिलोचन बंगाल भाग गया है. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट थाना में इस संबंध वर्ष 2018 में कांड संख्या 58/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >