विस्फोटों से कमजोर हो रही नौवीं सदी की धरोहर, संरक्षण को सांसद ने की पहल

झींझीपहाड़ी स्थित नौवीं सदी के श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर के संरक्षण को लेकर सांसद ढुलू महतो ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पत्र लिखा है. कोयला कंपनियों के विस्फोटों से मंदिर को हो रहे नुकसान को लेकर उन्होंने विभागीय सुझाव मांगा है. यह ऐतिहासिक धरोहर प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना कर रही है.

कतरास. झींझीपहाड़ी बस्ती स्थित नौवीं सदी के ऐतिहासिक श्री बूढ़ा बाबा शिव मंदिर के संरक्षण को लेकर सांसद ढुलू महतो ने पहल की है. उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, रांची मंडल को पत्र भेजकर मंदिर के संरक्षण व संवर्धन के लिए विभागीय सुझाव मांगा है. सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2019 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम मंदिर की जांच कर चुकी है. झारखंड सरकार ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित किया है. बिना जोड़ के पत्थरों से निर्मित करीब 28 फीट ऊंचे दो मंजिले मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं के साथ आसपास की कोयला कंपनियों द्वारा किये जा रहे विस्फोटों का भी सामना करना पड़ रहा है. इससे पत्थरों में क्षरण हो रहा है और पत्थर टूटकर गिरते हैं. मंदिर ट्रस्ट परिवार ने सांसद के प्रयास पर आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamdeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >