Dhanbad News: इंडियन बैंक में खुलेगा एनएचएम संविदाकर्मियों का खाता

Dhanbad News: एक सप्ताह में खाता खोलने का निर्देश, डीबीटी से होगा मानदेय का भुगतान

Dhanbad News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत कार्यरत सभी संविदा कर्मियों का बैंक खाता खोलने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है. वित्त निदेशक, एनएचएम झारखंड द्वारा जारी पत्र में धनबाद समेत राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में कार्यरत कर्मियों का खाता इंडियन बैंक में एक सप्ताह के अंदर खोलना सुनिश्चित करायें. पत्र के अनुसार राज्य सरकार ने एनएचएम कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए इंडियन बैंक के साथ एमओयू किया है. इस व्यवस्था के तहत कर्मियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी और एचआरआइएस एप्लीकेशन के माध्यम से सेवा से जुड़ी सभी जानकारी राज्य स्तर पर उपलब्ध रहेगी. निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी कर्मियों का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र खाता खुलवाया जाये, ताकि डीबीटी के माध्यम से समय पर वेतन भुगतान हो सके. साथ ही, संबंधित अधिकारियों को अनुपालन प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >