ट्रेनों के ठहराव की मांग को ले राकांपा का धरना 25 को

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर 25 जून मंगलवार से विभिन्न मांगों को लेकर थापरनगर स्टेशन पर धरना देने की चेतावनी दी है.

निरसा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर 25 जून मंगलवार से विभिन्न मांगों को लेकर थापरनगर स्टेशन पर धरना देने की चेतावनी दी है. कहा कि आसनसोल रेल मंडल के अधीन थापरनगर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, सौंदर्यीकरण को लेकर धरना दिया जायेगा. श्री गोस्वामी ने कहा कि आम जनता की हो रही असुविधा को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल को पत्र दिया गयीा था, बावजूद इस पर कोई पहल नहीं हुई. मौके पर पतीत पवन तिवारी, विमल गोराी, काजल बाु्ु्रई, शेख सौरभ, विक्की , सागर मोदी, रूपेश कुमार, प्रदीप महतो, खटीक महतो, युधिष्ठिर महतो, प्रफुली, अमित चंद्र बाउरी, प्रहल्लाद महतो, सबल टुडू, अरुण कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >