Dhanbad News: सूची से हटेगा फर्जी मतदाताओं के नाम

Dhanbad News: एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Dhanbad News: एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Dhanbad News: बाघमारा बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने एसआइआर को लेकर मंगलवार को अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान बीडीओ श्री यादव ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए बीएलओ के सहयोग के लिए सभी दल अपने एजेंट नियुक्त करे और सूची बीएलओ व प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करायें. बीडीओ श्री यादव ने कहा कि मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम हटाया जायेगा. जिन योग्य मतदाताओं का नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़ा है, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ जोड़ा जायेगा. मौके पर भाजपा के प्रतिनिधि बच्चू राय, धनेश्वर महतो, महेश पासवान, सूरजदेव मिश्रा, किसुन साव, गोपाल गोप सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >