Dhanbad News: अधिकार देने के नाम पर मुसलमानों को छला जा रहा है : अफजल

Dhanbad News: रमजानपुर में एआइएमआइएम का कार्यकर्ता सम्मेलन

Dhanbad News: रमजानपुर में एआइएमआइएम का कार्यकर्ता सम्मेलन Dhanbad News: एआइएमआइएम के प्रदेश महासचिव मो अफजल सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि भारत में मुसलमानों की लगभग 30 करोड़ आबादी है. बावजूद सभी पार्टियों ने आज तक इन्हें अधिकार देने के नाम पर छलने का काम किया है. पार्टियां सत्ता और नौकरी में भागीदारी का प्रलोभन देकर मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल करती रही हैं. श्री सिद्दीकी रमजानपुर स्थित मरियम स्कूल में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि जब तक सिद्धांतों पर लालू यादव, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां चलती रहीं, देश के मुसलमान उनके साथ चलते रहे. आज ये सभी पार्टियां सिद्धांतों से भटक गयी हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष नियाज आलम ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश में जात की नहीं, बल्कि जमात की बात करते हैं. उन्होंने नगर निगम चुनाव में सभी 55 वार्डों में पार्टी के विचारों को मानने वाले प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया. सभा को गुलाम मुर्शीद, सलाउद्दीन अंसारी, इफ्तिखार हुसैन, राजन अंसारी आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >