कतरास के छाताबाद में शनिवार को भू-धंसान होने से आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए. जबकि कई घरों में दरारें पड़ गयी. जिसका जायजा लेने शनिवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो महतो छाताबाद पहुंचे.
जहां उन्होंने बीसीसीएल, जिला प्रशासन को इसके लिए दोषी ठहराया. उन्होंने धनबाद मेयर का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ नेता यहां पर प्रभावित लोगों से मिलने आ रहे है, तो साथ में बड़ा कोयला चोर को भी ला रहे है.
उन्होंने लोगों को जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया. इस बीच कुछ ग्रामीण महिलाओं ने सांसद ढुलू महतो का विरोध भी किया. हालांकि सांसद के सुरक्षा कर्मियों ने सभी को हटाया. भीड़ के बीच लोगों ने गिरिडीह सांसस चंद्रप्रकाश चोधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये.
