सांसद पहुंचे नवोदय विद्यालय, स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की

निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय में सांसद ढुलू महतो ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


निरसा: जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया सांसद ढुलू महतो शुक्रवार की शाम को पहुंचे. उन्होंने प्राचार्य एवं ग्रामीणों से से बात कर मामले की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने डीसी से फोन पर बात कर जांच कमेटी बनाकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि घटना के लिए छात्रों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन भी दोषी है. इसलिए विद्यालय प्रबंधन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए. मौ पर भाजपा नेता अशोक मंडल, प्रशांत बनर्जी, गोपाल राय आदि थे. मामले की जानकाली लेने माले के संतोष रविदास, कांग्रेस के बबलू दास, सुधांशु शेखर, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन राजीव सिन्हा भी पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

अभिभावकों ने उठाये सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नियमित वार्डन की व्यवस्था नहीं है और हाउस टीचर ही वार्डन की जिम्मेदारी निभाते हैं. उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीब 520 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें लगभग 320 छात्र और 240 छात्राएं हैं. सुरक्षा के लिए केवल छह गार्ड तैनात हैं, जो तीन शिफ्टों में ड्यूटी करते हैं. अभिभावकों ने यह भी शिकायत की कि रात 10 बजे के बाद विद्यालय में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती.

बैठक में लिये गये कई निर्णय : घटना के बाद प्रभारी प्राचार्य चंद्रकांत यादव के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, गोपाल राय, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह तथा स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में प्रत्येक हॉस्टल के लिए अलग-अलग वार्डन की नियुक्ति, हर महीने निगरानी समिति और शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित करने तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि अंतिम कार्रवाई का अधिकार उनके पास नहीं है और पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. बाद में 11 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया. इस दौरान जामताड़ा जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति श्रीवास्तव भी विद्यालय परिसर में मौजूद थीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >