Dhanbad News : टाटा सिजुआ 12 नंबर निवासी जेएलकेएम नेता की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद जैसे ही शुक्रवार को शव ही सिजुआ लाया गया, पूरा इलाका शोक में डूब गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. उनकी पत्नी फर्श पर बेसुध पड़ी हुई थी. माता-पिता का भी बुरा हाल था. पिता राम प्रसाद महतो बेटे के शव को सीने से लगाये बिलख रहे थे. दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. इकलौती बहन सिसकियां ले रही थी. तीन वर्षीया मासूम पुत्री अपने पिता के शव को निहार रही थी. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि पिता आज कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं. इधर, सांत्वना देने लोगों का तांता लगा रहा. डुमरी विधायक जयराम महतो भावुक हो गये. कहा कि उनकी कमी बराबर खलेगी. विधायक मथुरा प्रसाद महतो, शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महतो, सुमित कुमार महतो, बसंत महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे. सबके चेहरे पर शोक के बादल थे. सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया, लेकिन खुद की उनकी आंखें नम थीं. देर शाम दीपक के शव को अंतिम संस्कार तेलमच्चो श्मशान घाट पर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
