मौनी मइया पहुंची प्रभात खबर कार्यालय, बोलीं स्नेह पाकर अभिभूत हूं

उन्होंने कहा कि अयोध्या उन्हें अपना पीहर और प्रभु श्रीराम-जनकी माता-पिता की तरह लगते हैं.

धनबाद.

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 30 सालों तक मौन रहने वाली मौनी मइया सरस्वती देवी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ प्रभात खबर के धनबाद कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने प्रभात खबर परिवार को आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या उन्हें अपना पीहर और प्रभु श्रीराम-जनकी माता-पिता की तरह लगते हैं. उन्होंने सबके विकास व खुशहाली की कामना की. कहा कि प्रभात खबर परिवार का स्नेह पाकर वह अभिभूत हैं. मौनी मइया के साथ उनके बेटे हरिराम अग्रवाल, बहू सुधा अग्रवाल व बेटी सीता अग्रवाल भी थीं.

यह भी पढ़ें

भूईफोड़ मंदिर के पास खुली शगुन स्वीट्स की दूसरी शाखा

धनबाद.

भूईफोड़ मंदिर के पास शगुन स्वीट्स की दूसरे ब्रांच का उद्घाटन शुक्रवार को मौनी मइया ( सरस्वती देवी) ने किया. प्रतिष्ठान के संचालक जयंत द्विवेदी ने बताया कि यह उनका दूसरा ब्रांच हैं. पहला ब्रांच कुसुम विहार में है. दुकान में सभी तरह की मिठाइयां शुद्ध घी की बनी हुई हैं. हम गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं. ग्राहक की संतुष्टि ही हमारी सेवा है. मौके पर डॉ एसपी द्विवेदी, सुनीता देवी, अलका द्विवेदी, अभिषेक द्विवेदी, हरिराम अग्रवार, सुधा अग्रावाल, सीता अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, आध्या, बिराज, ईशान, सुविका आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >