Dhanbad News: झरिया अमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर में चार दिवसीय चैती दुर्गा पूजा सोमवार को विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. विसर्जन के पूर्व बंगाली समाज की महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला. पुजारी राजू बनर्जी व पुरोहित तपन चक्रवर्ती ने पूजा-अर्चना की. सिजुआ इलाके के मोदीडीह नया श्याम बाजार तथा भेलाटांड़ में चल रहे चैती नवरात्र महोत्सव का घट विसर्जन धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. इससे पूर्व सुबह से महादशमी की पूजा-अर्चना हुई. पुजारी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. बाद में पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-ढाक की धुन पर झूमते हुए इलाके का भ्रमण कर श्रद्धालुओं ने डिनोबिली तालाब और भेलाटांड़ तालाब में घट विसर्जन किया. इस दौरान माता दुर्गे के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
