Dhanbad News : घर से भागी दो बच्चे की मां करमाटांड़ से प्रेमी संग बरामद

Dhanbad News : घर से भागी दो बच्चे की मां करमाटांड़ से प्रेमी संग बरामद

Dhanbad News : रूपन पंचायत अन्तर्गत एक गांव से पिछले आठ जनवरी से अपने प्रेमी संग भागी हुई दो बच्चे की मां को पूर्वी टुंडी पुलिस ने बलियापुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीरामुड़ी निवासी रविन्द्र हेम्ब्रम उक्त महिला को पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र से आठ जनवरी को भगाकर ले गया था, जिसकी शिकायत महिला के पति ने पूर्वी टुंडी थाना में की थी. उसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया. अंततः शनिवार को प्रेमी जोड़े को बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ सेक्टर 6, बिल्डिंग नंबर 308 से बरामद कर लिया गया. पुलिस दोनों को पूर्वी टुंडी थाना लेकर आयी और पूछताछ में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >