ज्योति रॉय
Dhanbad: प्रधानमंत्री की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के बीच भी दिखाई देने लगा है. आम लोगों को ईंधन बचत का संदेश देने के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा खुद इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं. ताजा मामला उस वक्त सामने आया, जब एक कार्यक्रम में शामिल होने विधायक अपने आवासीय कार्यालय से टोटो पर सवार होकर निकले. विधायक को टोटो पर आता देख लोगों में उत्सुकता भी देखने को मिली. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की और इसे आम जनता के लिए प्रेरणादायक बताया.
छोटे-छोटे प्रयास से होंगे बड़े बदलाव
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को जमीन पर उतारना जरूरी है। इसकी शुरुआत खुद से की है. प्रधानमंत्री लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, प्रदूषण कम करने और ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे खुद उदाहरण पेश करें. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़ा बदलाव संभव है. वहीं विधायक के इस पहल को कांग्रेस ने दिखावा बताया.
कालीचरण यादव ने कहा दिखावा
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता कालीचरण यादव ने कहा कि विधायक पब्लिक के बीच यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे तेल बचा रहे हैं जबकि वह तो केवल पब्लिक को बेवकूफ बना रहे हैं. यह केवल और केवल दिखावा है.
ये भी पढ़ें…
धनबाद में जमीन पर सो रहे दो सगे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डंसा, उजड़ गई मां की गोद
बायोमेट्रिक विवाद: धनबाद CGIT कोर्ट में सेल प्रबंधन और झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बीच तीखी बहस
