विधायक जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग, चरणबद्ध आंदोलन करेगा पुलिस एसोसिएशन

डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज के मामले में पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है. पांच दिनों के अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने पर एसोसिएशन ने आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी है.

डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसोसिएशन ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग तेज कर दी है. रविवार को धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक को माफी मांगने के लिए पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था. चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक माफी नहीं मांगी गयी है. इससे पुलिस एसोसिएशन में नाराजगी है. संगठन ने कहा कि आगे की रणनीति केंद्रीय संगठन के निर्देश पर तय की जायेगी और जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो प्रसारित करने का आरोप

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विधायक समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किये जा रहे हैं, जो दूसरे राज्यों के अथवा पुराने हैं. संगठन का कहना है कि इस तरह की सामग्री के जरिये पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो से बरवाअड्डा थाना प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहरायी.

विधायक के सामने रखे चार सवाल

प्रेस वार्ता में एसोसिएशन ने विधायक के सामने चार सवाल भी रखे. पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक के चुनाव लड़ने के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग किया था. इसके बावजूद थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज और बाद में पुलिस एसोसिएशन को निशाना बनाया जाना उचित नहीं है. संगठन ने कहा कि पुलिसकर्मियों की गरिमा और सम्मान से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

केंद्रीय संगठन के निर्देश पर तय होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस एसोसिएशन ने कहा कि पांच दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद केंद्रीय संगठन के निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तय की जायेगी. संगठन ने संकेत दिया कि मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा सकता है. एसोसिएशन का कहना है कि वह थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के सम्मान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >