Dhanbad News: बरवाअड्डा के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

Dhanbad News: परिजनों ने बरवाअड्डा पुलिस से लगायी शव लाने की गुहार

Dhanbad News: परिजनों ने बरवाअड्डा पुलिस से लगायी शव लाने की गुहार Dhanbad News: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मोरपहाड़-बिराजपुर गांव निवासी कुसुम पांडेय के पुत्र बबलू पांडेय (36) की मुंबई के बोरीवली में गुरुवार को मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार बबलू पांडेय मुंबई में सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी पीएसएस में गार्ड का काम करता था. बबलू के परिचित ने गुरुवार को फोन कर उसके घरवालों को उसकी मौत की सूचना दी. इसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया. उसके परिजन बबलू के साथ अनहोनी होने की आशंका जता रहे हैं. इस संबंध में मृतक बबलू पांडेय के परिजनों ने बरवाअड्डा पुलिस से मुंबई से उसका घर लाने में सहयोग करने की गुहार लगायी है. मृतक के एक परिचित उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लाने के लिए प्रयासरत है. बबलू की मौत के बाद घर में उसकी पत्नी व एक पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >