Dhanbad News: 2026 में मुनीडीह से शुरू होगा मिथेन गैस का उत्पादन

Dhanbad News: ई-मेगा पैच से 15 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

Dhanbad News: बीसीसीएल के लिए नया साल 2026 कई बड़ी उपलब्धियां लेकर आने वाला है. बीसीसीएल के मुनीडीह प्रोजेक्ट से नये साल में पहली बार मिथेन गैस का व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की प्रबल संभावना है. वहीं बीसीसीएल ई-मेगा पैच परियोजना को शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके लिए कंपनी टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है. ई-मेगा पैच के शुरू होते ही हर साल लगभग 15 मिलियन टन कोयला उत्पादन सुनिश्चित हो सकेगा. बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि नये वर्ष में हमारा लक्ष्य है कि हर हाल में क्वालिटी कोल प्रोडक्शन को प्राथमिकता दी जाये. मात्रा के साथ गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जा रहा है. कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया है. कोयला उत्पादन से लेकर ट्रांसपोर्टिंग, रैक लोडिंग और डिस्पैच तक हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है. इसके लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है. आंकड़ों के अनुसार, बीसीसीएल ने चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग 25 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है. अगले वर्ष इसे बढ़ाकर 50 मिलियन टन करने का लक्ष्य है. बीसीसीएल प्रबंधन को उम्मीद है कि 2026 कंपनी के लिए गुणवत्ता, उत्पादन और तकनीकी नवाचार के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >