Dhanbad News: एमबीबीएस : स्टेट कोटे से 72 छात्रों ने लिया नामांकन

एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस (सत्र 2025-2029) में नामांकन के लिए स्टेट कोटे के पहले राउंड की काउंसेलिंग के चौथे दिन शुक्रवार को 30 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इनमें 26 छात्रों का नामांकन हुआ.

धनबाद.

एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस (सत्र 2025-2029) में नामांकन के लिए स्टेट कोटे के पहले राउंड की काउंसेलिंग के चौथे दिन शुक्रवार को 30 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इनमें 26 छात्रों के कागजात की जांच के बाद उन्हें नामांकन दिया गया. वहीं अन्य छात्र-छात्राओं के कागजात की जांच जारी है. यह प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को उन्हें दाखिला दिया जायेगा. पिछले चार दिनों में एमबीबीएस के स्टेट कोटे से कुल 83 सीटों में से 72 सीटें भर चुकी हैं. पहले राउंड की काउंसेलिंग का रविवार को अंतिम दिन है. संभवत: शनिवार को स्टेट कोटे से सभी सीटें फुल हो जायेंगी. एडमिशन सेल के प्रभारी डॉ गणेश कुमार ने बताया कि छात्र एमबीबीएस में नामांकन के लिए काउंसेलिंग में शामिल हो सकते हैं.

ऑल इंडिया कोटे से एक छात्र ने अपनी सीट सरेंडर की

इधर, ऑल इंडिया कोटे से शुक्रवार को एक छात्र ने नामांकन वापस लेकर सीट सरेंडर कर दिया. ऑल इंडिया कोटे के पहले राउंड में चार छात्रों ने नामांकन लिया था. एक सीट सरेंडर होने से इस श्रेणी में अबतक तीन छात्रों का ही नामांकन हुआ है. अगले राउंड में ऑल इंडिया कोटे से बची 12 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >