Dhanbad News : महिला महाविद्यालय में मायुमं ने किया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

Dhanbad News : महिला महाविद्यालय में मायुमं ने किया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

Dhanbad News : महिला महाविद्यालय में मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मानित होने वालों में पूनम गोयल (प्राचार्या बालिका विद्या मंदिर), मनोज कुमार रवानी (प्राचार्य मारवाड़ी स्कूल झरिया), मुनमुन दास (प्राचार्या, महिला महाविद्यालय), माधुरी गांगुली (प्राचार्या, स्वामी विवेकानंद स्कूल), गौतम बनर्जी (प्राचार्य, लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर), गीताली सिन्हा (प्राचार्या, यशोमती श्री विद्या निकेतन), डॉ स्नेहलता (प्राचार्या, किड्स गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल) शामिल रहीं. समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक गौतम अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, बिनोद मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे. शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे बड़ी पूंजी है. मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, राजीव सांवन्तिया, संयोजक गौतम अग्रवाल, नेहा मित्तल, अनूप मित्तल आदि थे. इस दौरान स्वामी विवेकानंद विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कासट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >