Dhanbad News: संदेहास्पद स्थिति में मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Dhanbad News: रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ का मामला, पति हिरासत में, केस दर्ज

Dhanbad News: रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड़ का मामला, पति हिरासत में, केस दर्जDhanbad News: रामकनाली ओपी क्षेत्र की फाटामहुल पंचायत के खेपचाटांड़ में बुधवार को जीतन मल्लिक की पत्नी मंदा मल्लिक (34) का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके घर में जमीन पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि दलबल के साथ पहुंचे और मृतका के पति को हिरासत में लेकर ओपी ले गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही निरसा के मुगमा, खुदिया फाटक से मृतका के मायकेवाले खेपचाटांड़ पहुंचे. मृतका के भाई सुनील मल्लिक, संजय मल्लिक व अन्य लोगों ने मंदा का हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने मृतका के पति जीतन मल्लिक की पिटाई कर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस पहुंची.

मायके से पहुंचे लोगों ने किया हंगामा

मृतका के 11 वर्षीय पुत्र बिट्टू और सात वर्षीय पुत्र आयुष ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दोनों भाई स्कूल से बिना बताये घर चले आये थे. इसी बात को लेकर मम्मी और पापा के बीच विवाद शुरू हो गया, जो लगातार चल रहा था. बुधवार की सुबह करीब छह बजे नींद खुली, तो मां का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका देखा. इधर, मृतका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से दामाद जीतन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था. उन्होंने आशंका जताया कि उसकी बेटी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाया गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के भाई सुनील ने शिकायत देकर अपनी बहन की हत्या गला घोंट कर जीतन मल्लिक पर लगाया है. इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आलोक में केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >