Dhanbad News: गोधर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

Dhanbad News: गया जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सदमा की रहनेवाली थी मृतका

Dhanbad News: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर चौहान बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी नागेश्वर चौहन की पुत्रवधू विमल देवी(26 वर्ष) की आग से जलने से संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जा रही है. विमला की शादी विक्की चौहान से मई 2022 में हुई थी. विक्की डेकोरेशन का कार्य करता है. मृतका की दो वर्ष की एक पुत्री भी है. पुलिस को मामले की जानकारी रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे मिली. इसके बाद केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, सब इंस्पेक्टर धीरज मिश्रा, संजय शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को घटना की जानकारी फोन कर दी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मृतका के मायकेवालों के इंतजार में कैंप कर रही है. मामले में केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि विमल देवी की जलकर मौत होने की सूचना मिली थी. मृतका गया जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सदमा की रहनेवाली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >