Dhanbad News: एक माह में सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग हैंडओवर करे सीपीडब्ल्यूडी : उपायुक्त

डीसी ने सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बिल्डिंग हैंडओवर करने का दिया निर्देश. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा शुरू करने की कवायद.

एसएनएमएमसीएच के पास बने सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में इंडोर सेवा शुरू करने की तैयारी है. इसे लेकर गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई. इसमें एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ आरके महतो, अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया के अलावा सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग का निर्माण करने वाली एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी, पेयजल व बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुए. उपायुक्त ने इस भवन के बचे कार्यों की समीक्षा कर सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शेष काम एक माह में पूरा कर बिल्डिंग एसएनएमएमसीएच प्रबंधन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया.

मुख्यालय को सौंपी गयी मैनपावर की सूची

सुपर स्पेशियलिटी में इंडोर सेवा शुरू करने के लिए एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने आवश्यकता अनुसार मैनपावर की सूची स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को मुहैया करा दी है. इसकी स्वीकृति मिलने पर सुपर स्पेशियलिटी के लिए आउटसोर्स के माध्यम से एजेंसी का चयन कर मैनपावर बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

वर्तमान में चल रहा विशेषज्ञ विभागों का ओपीडी

वर्तमान में सुपर स्पेशियलिटी में अलग-अलग विशेषज्ञ विभागों के ओपीडी चल रहे हैं. इनमें गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी आदि शामिल हैं. 13 अप्रैल से ह्दय, किडनी व श्वास रोग संबंधित विभागों की ओपीडी सेवा शुरू हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >