वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कई स्कूलों की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

24वीं अंतर विद्यालय वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद जिला वालीबॉल संघ द्वारा आयोजित छह दिवसीय अंतर विद्यालय वालीबॉल लीग चैंपियनशिप में मंगलवार को कई मैच खेले गये. इस दौरान अंडर 19 बालक वर्ग में डीएवी अलकुशा, डीएवी मॉडल, आइएसएल सुदामडीह, स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा तथा अंडर 14 बालक वर्ग में स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी, केंद्रीय विद्यालय, मिशन ऑफ नॉलेज, बड्स गार्डन राजगंज की टीम नॉकआउट स्टेज के सेमी फाइनल में पहुंची.

आज खेले गए अंडर 14 लीग मैच के परिणाम :

स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी ने आइएसएल को 15:10, 15:11 से, मिशन ऑफ नॉलेज ने धनबाद सिटी स्कूल भूली को 15:11, 15:10 से, बड्स गार्डन राजगंज ने राजकमल धनबाद को 15:10, 12:15, 16:14 से, स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर ने मिशन ऑफ नॉलेज को 15:12, 13:15, 15:12 से, केंद्रीय विद्यालय धनबाद ने डीएवी अलकुशा को 15:09, 15:08 से, स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा ने धनबाद सिटी स्कूल को 15:09, 15:07 से, सरस्वती विद्या मंदिर ने स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा 15:10, 15:12 से हराया. वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मुकाबले में डीएवी अलकुशा ने स्वामी विवेकानंद स्कूल को 15:13, 15:11 से, डीएवी मॉडल ने आइएसएल सुदामडीह को 15:10, 15:11 से हराया. स्वामी विवेकानंद स्कूल ने धनबाद पब्लिक स्कूल को 15:11, 15:12 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >