Dhanbad News: भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ मानस पाठ संपन्न

Dhanbad News: मानस प्रचार समिति ने जगजीवन नगर मंदिर में किया था आयोजन

Dhanbad News: मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर की ओर से आयोजित 53वें मानस महाधिवेशन का समापन शनिवार को हो गया. विंध्याचल से पधारे आचार्य देवी प्रसाद पांडेय व उनके सहयोगियों के द्वारा श्रीरामचरित मानस का पारायण किया गया. भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ. पंडित ज्योति नारायण झा द्वारा वेद मंत्र का पाठ किया गया. उज्ज्वल वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा, शिव प्रसन्न प्रसाद, रुक्मिणी देवी पूजा के यजमान थे. संध्या के सत्र में ही अयोध्या धाम से पधार संत मानस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य संतोष द्विवेदी ने कथा पूर्ण की. कथा में मुख्य अतिथि समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह थे. कथा के अंतिम दिन अध्यक्षता निरंजन सिंह ने की. विनोद दुबे ने सालाना आय व्यय का ब्योरा दिया. मंच संचालन निशांत नारायण ने किया. समिति के साधुसरण पाठक, योगेंद्र मिश्रा, रामप्रवेश शर्मा, शशि श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, शशि अग्रवाल, अजित गुप्ता, राजेश सिंह, अरविन्द कुमार, स्वप्ना अधिकारी, कन्हाई भट्टचार्य, राहुल कुमार, मुक्तेश्वर महतो, समशेर सिंह राठौर, समरेन्दर सिंह, अशोक दा, शुक्ला जी, नरेश यादव, सुशील सिंह, प्रदीप सिंह चौधरी, मनोज झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >