Dhanbad News: पत्नी को विदा नहीं करने पर ससुरालवालों को चाकू मारा

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर हरिजन टोला में पत्नी की विदाई कराने पहुंचे दामाद ने अपने ससुर, सरहज व पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर हरिजन टोला में पत्नी की विदाई कराने पहुंचे दामाद ने अपने ससुर, सरहज व पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. डुमरी के नवाटांड़ थाना के कुलगो निवासी दामाद गोविंद रविदास (29) रविवार को अपनी पत्नी धनेश्वरी देवी की विदाई कराने के लिए विराजपुर के हरिजन टोला स्थित अपनी ससुराल पहुंचा था. यहां ससुराल वालों ने विदाई कराने से मना कर दिया. इससे नाराज होकर गोविंद रविदास ने अपने ससुर पांचु दास (60 वर्ष), सरहज सावित्री देवी (35 वर्ष) व पत्नी धनेश्वरी देवी (25) पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद ससुरालवालों व ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची बरवाअड्डा पुलिस ने सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच भेजा.

पत्नी को प्रताड़ित कर था गोविंद

एसएनएमएमसीएच में घायल पांचु दास ने बताया कि उनका दामाद गोविंद रविदास उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट व प्रताड़ित करता था. शनिवार को गोविंद ने धनेश्वरी के साथ मारपीट की थी. इसकी जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह ही वे अपने बेटे के साथ जाकर धनेश्वरी को बिराजपुर ले आये थे. वहीं देर शाम दामाद गोविंदपुर रविदास भी बिराजपुर पहुंच गया. वह धनेश्वरी को ले जाने के लिए झगड़ा करने लगा. जब धनेश्वरी को विदा करने से मना कर दिया तो आक्रोशित गोविंद दास ने कमर से चाकू निकालकर धनेश्वरी पर वार कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर, सरहज को भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >