मंईयां सम्मान योजना में हुआ ऐसा कांड कि मच गया बवाल, महिलाओं को सताने लगा फ्रॉड का डर

Maiya Samman Yojana: कई जिलों में मंईयां सम्मान योजना से वंचित लाभुकों के नाम दिवार पर चिपका दिया गया है. जिसमें उन्हें अपने कागजात ठीक कराने के लिए कहा गया है. विभाग के इस कदम से महिलाओं में फ्रॉड का डर सताने लगा है.

धनबाद : झारखंड के कई जिलों में हजारों मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मार्च समेत तीन माह की राशि नहीं मिली है. इसके पीछे अधिकारियों ने जांच का हवाला दिया है. इसमें कहा गया है कि इस योजना को लेकर भारी संख्या में फर्जीवाड़ा भी हुआ है. इसी को लेकर सभी लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है. इसी क्रम में जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें इस माह सम्मान राशि नहीं दी गयी है. ऐसी लाभुकों की संख्या हजारों की संख्या में है, पर विभाग ने ऐसे लाभुकों के सत्यापन का जो तरीका अपनाया है, उस पर सवाल उठाये जाने लगे हैं.

मंईयां सम्मान के लाभ से वंचित महिलाओं की जानकारी चिपका दी गयी दिवार पर

दरअसल, एक साथ तीन माह की राशि 7500 रुपये मिलने की सूचना पर लाभ से वंचित महिलाओं की भारी भीड़ प्रखंड कार्यालयों में उमड़ रही है. भारी भीड़ को लेकर परेशानी बढ़ गयी है. इससे बचने के लिए बोकारो और धनबाद जिले के कई प्रखंडों में लाभ से वंचित महिलाओं की पूरी जानकारी दीवार पर चिपका दी गयी है. इस सूची में महिला का पूरा पता, मोबाइल नंबर और बैंक खाते की भी पूरी जानकारी दे दी गयी है. अब इसका विरोध शुरू हो गया है. महिलाओं का कहना है कि लाभ से वंचित होने वाली महिलाओं के दिवार पर चिपकाने से साइबर क्राइम का खतरा बढ़ा है.

Also Read: Cyber Crime: झारखंड की महिलाएं हो जाएं सावधान! मंईयां योजना के नाम पर ऐसे लगा रहे चूना, 11 फ्रॉड अरेस्ट

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक की सूची

मिली जानकारी के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले की हजारों लाभुकों का बैंक खाता आधार से सीडिंग नहीं है. पता में भी गड़बड़ी है. इस वजह से लाभुक सत्यापन के दायरे में आ गयी हैं. इन सबको लेकर अलग-अलग प्रखंड और अंचलों को वैसी लाभुकों की सूची भेजी गयी है और उनको अपने कागजात ठीक कराने के लिए कहा गया है. लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए उस सूची को लगभग सभी जगह सार्वजनिक तौर पर चिपका दिया गया है. लाभुकों से कहा जा रहा है कि वह सूची में अपना नाम देखकर अपने कागजात दुरुस्त कराएं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >