Dhanbad News : मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं की लंबी कतार, हंगामा

लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि उन्हें शुरू में महिला सम्मान योजना का पैसा मिला, लेकिन दूसरे माह से खाता में पैसा नहीं आया.

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अंचल कार्यालयों में भीड़ लग रही है. शनिवार को धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ हुई. अंचल कार्यालय गेट से लेकर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार थी. कतार अव्यवस्थित होने के कारण हंगामा शुरू हो गया. महिलाओं में तू-तू-मैं-मैं होती रही. लाइन में घुसने को लेकर भी हो-हल्ला हुआ. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद महिलाएं शांत हुई. अंचल कार्यालय खुलने से पहले से ही महिलाओं की कतार लग गयी. शाम पांच बजे तक यहां लाइन लगी रही. लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि उन्हें शुरू में महिला सम्मान योजना का पैसा मिला, लेकिन दूसरे माह से खाता में पैसा नहीं आया. बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी थीं, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया है, पर हार्ड कॉपी जमा नहीं हुई है. इसलिए हार्ड कॉपी जमा कर अपडेट कराने पहुंची थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >