Dhanbad News : लायंस क्लब बाघमारा ने की सर्विस वीक की शुरुआत

Dhanbad News : लायंस क्लब बाघमारा ने की सर्विस वीक की शुरुआत

Dhanbad News :लायंस क्लब बाघमारा द्वारा शनिवार को खानूडीह पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र नारायणपुर मोहली टोला में आबीपी कंपनी के सहयोग से बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसके बाद वहां मौजूद 32 बच्चों को स्वेटर, कॉपी और कलम वितरित किये गये.क्षेत्र के लगभग 30 वरिष्ठजनों (महिला एवं पुरुष) को कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. आयोजन में आइबीपी कंपनी के जीएम अब्दुल शाहिद अंसारी, मैनेजर भुवनेश्वर पटेल पूर्व अध्यक्ष सुभाष वर्णवाल, उपाध्यक्ष किशुन लाल महतो, पूर्व अध्यक्ष एसएन राय, मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष हिमांशु जमुआर, सीताराम गोस्वामी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >