धनबाद.
जिले में फास्ट फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है. खास कर धनबाद शहर इस मामले में महानगरों के साथ कदमताल करने लगे हैं. इस वजह से यहां रोज लाखों का कारोबार हो रहा है. खास कर शनिवार व रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में भीड़ देखने लायक होती है. लोगों के टेस्ट को देखते हुए यहां के फास्ट फूड स्टॉल्स मीनू के साथ-साथ आफर की भी बहार ला रहे हैं. युवाओं के लिए खास यह है कि रेट भी आकर्षक होने के कारण उनकी जेब पर भी बोझ नहीं पड़ता. शहर के फूड स्टॉल्स पर पढ़ें यह रिपोर्ट.कम पैसे में मन पसंद भोजन :
फास्ट फूड स्टॉल्स अपनी आसान उपलब्धता के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं. शहर के लगभग हर इलाके में ये मिल जायेंगे. इससे कभी भी और कहीं भी फास्ट फूड का आनंद लिया जा सकता है. बड़ी बात यह कि कीमत के मामले में भी बेहतर.जो इलाके ज्यादा चर्चित हैं :
यूं तो हर इलाके में स्टॉल्स हैं, पर खास कर बैंक मोड़, सरायढेला, हीरापुर, सिटी सेंटर, पुलिस लाइन व आइएसएम की रौनक कुछ खास है. यहां हर वेराइटी की चीजें उपलब्ध हैं.आफर हैं लुभावनें :
खास बात यह है कि युवाओं को लुभाने के लिए इन स्टॉलों पर खास आफर भी हैं. सरायढेला के धनबाद कैफे में 14 साल तक की बेटियों के लिए उनके जन्मदिन पर सब कुछ नि:शुल्क उपलब्ध रहता है. इतना ही नहीं सेना के जवानों के लिए भी डिस्काउंट है. इसके संचालक मेजर सिंह के अनुसार बेटियां हमारी शान हैं और सेना के जवान आन, इसलिए उनके लिए सुविधाएं हैं. दूसरी ओर आइएसएम के पास के स्टॉल्स पर 99 रुपये का पैकेज लुभाता है. बैंक मोड़, हीरापुर व अन्य इलाकों में भी सुविधाएं उपलब्ध हैं.प्रस्तुति : श्रीमोई चक्रवर्तीB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
