Dhanbad News: जिला परिषद ने पूजा टॉकीज के पास जमीन की बाउंड्री का काम दोबारा शुरू किया

Dhanbad News: जमीन को लेकर रेलवे व जिला परिषद के बीच 12 नवंबर को हुआ था विवाद

Dhanbad News: जमीन को लेकर रेलवे व जिला परिषद के बीच 12 नवंबर को हुआ था विवाद Dhanbad News: पूजा टॉकीज के समीप 20 डिसमिल जमीन की बाउंड्री का काम जिला परिषद ने बुधवार से दोबारा शुरू कर दिया. इस जमीन पर जिला परिषद और रेलवे दावा करते रहे हैं. इसी को लेकर 12 नवंबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था. उस समय जिला परिषद द्वारा बाउंड्री निर्माण का काम रेलकर्मियों ने पहुंचकर रोकवा दिया था. विवाद बढ़ने पर एसडीओ ने दोनों संस्थानों को बैठक में बुलाया. 17 नवंबर तक संबंधित जमीन का कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. जिला परिषद के जिला अभियंता संजय दास ने बताया कि रेलवे को कागजात दिखाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में रेलवे की ओर से कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. मंगलवार तक इंतजार के बाद एसडीओ की अनुमति पर बुधवार की सुबह से बाउंड्री का काम शुरू करा दिया गया. जिला परिषद के पास उक्त जमीन का दस्तावेज है. इधर, बुधवार को भी रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन जिला परिषद के संवेदक ने कार्य जारी रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >