Dhanbad News: नुनूडीह-मोहलबनी फोरलेन व दामोदर फ्लाइओवर के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, रैयतों को नोटिस
Dhanbad News: विजय कश्यप, झरिया :
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से नुनूडीह विद्युत सब स्टेशन से भौंरा स्टेशन फाटक होते हुए फोरलेन, दामोदर नदी पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मोहलबनी नगीना बाजार, मोहलबनी बस्ती, भौंरा रेलवे स्टेशन, डीओसीपी कॉलोनी सहित आसपास में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की गयी है. इस बाबत कई रैयतों को नोटिस भी भेजा गया है. फोरलेन 45 मीटर चौड़ी होगी : भू-संपदा विभाग धनबाद द्वारा रैयतों को दिये गये नोटिस के अनुसार नुनूडीह विद्युत सब स्टेशन के समीप से 45 मीटर चौड़ी एनएच फोरलेन सड़क डी-नोबिली स्कूल डिगवाडीह के पीछे से होकर मोहलबनी बस्ती को टच करते हुए मोहलबनी नगीना बाजार, भौंरा रेलवे स्टेशन होते हुए दामोदर नदी पर फ्लाईओवर बनाकर नदी पार सीतानाला में मुख्य सड़क से जुड़ेगी. इसके लिए दामोदर नदी पर पुराना बिरसा पुल के समानांतर एक नया ब्रिज का निर्माण होगा. फोरलेन सड़क, फ्लाई ओवर व दामोदर नदी पर ब्रिज निर्माण होने से धनबाद से बोकारो, पुरुलिया, बांकुड़ा, ओडिशा सहित अन्य राज्य के लिए यातायात सुगम हो जायेगा.
भू-अर्जन विभाग ने रैयतों को भेजा नोटिस
फोरलेन की जद में कई कॉलोनी, बस्ती, मकान, दुकान, स्कूल, मंदिर आदि आयेंगे. इसके लिए विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा चुका है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.