Dhanbad News: मालकेरा में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Dhanbad News: मजदूर करने घर से निकला था सीताराम

Dhanbad News: मजदूर करने घर से निकला था सीताराम Dhanbad News: आद्रा-गोमो रेलखंड पर मालकेरा स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दैनिक मजदूर सीताराम भुइयां (70) की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही महुदा जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने घटना के बाबत लोगों से पूछताछ की. बताया जाता है कि छाताबाद एक नंबर बंगाली धौड़ा निवासी सीताराम भुईयां रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करते थे. सीताराम के पुत्र उत्तम भुईयां भी दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. बुजुर्ग पिता की मौत के बाद परिवार पर संकट आ गया है. लोगों ने बताया कि बुजुर्ग मजदूर रोज की तरह मजदूरी करने निकले थे. घर लौटने के दौरान हादसा हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >